रामदेव के अनशन पर जो हुआ उसके लिए बाबा जिम्मेदार : दिल्ली पुलिस
न्ई
दिल्ली। बाबा रामदेव के अनशन पर रामलीला मैदान में जो कुछ भी हुआ उसके लिए जिम्मेदार प्रशासन नही बल्कि खुद बाबा रामदेव हैं। ये कहना है दिल्ली पुलिस का जिसने आज बाबा रामदेव के अनशन पर हुई कार्रवाई पर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस प्रशासन बाबा रामदेव के अनशन स्थल रामलीला में बाबा से ये कहने के लिए गयी थी कि आपके अनशन में लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमें आपका अनशन रोकना पड़ेगा। id="toptextpromo">लेकिन
जैसे ही पुलिस वाले बाबा के पास पहुंचे बाबा ने अपने समर्थकों और भक्तों के बीच में चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे कि उनके भक्त भड़क गये और वो पत्थर बाजी करने लगे। जिसे रोकने के लिए पुलिस सख्त हुई लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने भक्तों पर लाठी चार्ज नहीं किया है। जो भी लोग घायल हुए वो भगदड़ की वजह से घायल हुए है जिसमें पुलिस वाले भी शामिल है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि बाबा रामदेव के अनशन पर 5 जून की रात 1.30 बजे पुलिस ने धावा बोल दिया था जिसके बाद उनके अनशन में अफरा-तफरी मच गई थी। बाबा रामदेव को महिला भेष में भागना पड़ा था। उनकी शिष्या राजबाला की हालत अभी भी गंभीर है। रात में हुए पुलिस के इस क्रूर प्रहार पर दिल्ली पुलिस से सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी थी।











Click it and Unblock the Notifications