मेरठ में दिनदिहाड़े व्यापारी की हत्या

सूत्रों के मुताबिक एक व्यापारी कार से जा रहा था। उसी समय कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी कार रुकवाकर उसका शीशा तोड़ दिया। उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के पीछे लूटपाट का मामल नहीं लग रहा है। हत्यारों ने गोली मारने के बाद व्यापारी से कोई भी सामान नहीं लिया।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने यह बताने से मना कर दिया कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जो जानकारी मिली है उसके आधार पर यह मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ हो सकता है।
;











Click it and Unblock the Notifications