कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: मायावती

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया और कहा कि यूपी-बिहार के बुनियादी विकास में कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जितने धन का भ्रष्टाचार हुआ है, उससे दोनों राज्यों की जरूरतें पूरी हो सकती थीं।
;मायावती ने भू-अधिग्रहण के सवाल पर भी केंद्र को आड़े हाथों लिया और कहा कि केंद्र पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करने से बच रही है। कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय केंद्र में शासन किया। ज्यादातर राज्यों में भी उसकी सरकारें रही, लिहाजा उसे जवाब देना चाहिए कि उसे कानून में संशोधन से उसे किसने रोका था?
उन्होंने कहा कि बसपा सांसद मानसून सत्र में कानून में बदलाव के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। जरूरत पड़ी तो संसद का घेराव भी करेगी। मायावती ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर भी हमला बोला और उनपर उन्होंने आरोप लगाया कि वे बिहार और यूपी के लोगों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करती हैं जबकि दिल्ली के विकास में इन सूबों के लोगों का सबसे बड़ा योगदान हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पार्टी की अगली मंजिल दिल्ली है इसलिए वे आज से ही कमर कस लें।












Click it and Unblock the Notifications