योग की कक्षा में छात्राओं से अश्लीलता
योग और ध्यान की कक्षा में छात्राओं से अश्लीलता के एक मामले का खुलासा शुक्रवार दोपहर को हुआ। मामला तब सामने आया जब एक ही कॉलेज की 25 छात्राएं नागपुर के सदर थाने पहुंची और टीचर सुधाकर चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। खास बात यह है कि सुधाकर चौधरी कोई युवा टीचर नहीं बल्कि रिटायर्ड टीचर है।
छात्राओं के मुताबिक पिछले महीने से सुधाकर चौधरी योग व ध्यान की कक्षा ले रहा था। धीरे-धीरे कक्षा में टीचर ने अश्लील बातें शुरू कर दीं। ध्यान के दौरान कुछ छात्राओं के साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्या प्रभा चौधरी से की, लेकिन उन्होंने छात्राओं की एक न सुनी। जब पानी सिर से ऊपर चढ़ गया, तो छात्राओं ने पुलिस में जाने का निर्णय किया और शुक्रवार को 25 छात्राएं थाने पहुंच गईं। यहां पर छात्राओं ने चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। लड़कियों का कहना है कि चौधरी कक्षा में ऐसी-ऐसी बातें करता था, जो वो अपने माता-पिता तक को नहीं बता सकतीं। कई ने बताया कि ध्यान के दौरान वो उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करता था।
सभी छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुधाकर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।













Click it and Unblock the Notifications