असम: कंचनजंघा एक्सप्रेस में मिला विस्फोटक

स्टार न्यूज के हवाले से आई खबर के मुताबिक इस मामले के पीछे उल्फा का हाथ होने की संभावना है। सरकार और उल्फा के बीच बातचीत होने वाली थी। केंद्र सरकार ने रेलवे विभाग को यह जानकारी दी थी कि उल्फा कुछ इस तरह की कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद से रेलवे विभाग ने हरकत में आते हुए ट्रनों की सुरक्षा बढ़ा दी थी।
;जब ट्रेन गुवाहाटी पहुंची तो स्टेशन पर ट्रेन की सुरक्षा जांच की जा रही थी। उसी समय सुरक्षा कर्मियों को ट्रेन के एस-2 कोच डिब्बे में एक दूध का लावारिस डिब्बा मिला। इस डिब्बे को खोलकर देखा गया तो इसमें विस्फोटक आईईडी बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जिसने इस डिफ्यूज कर दिया। डिब्बे में 5 किलो आईईडी था।
यह ट्रेन आतंकवाद प्रभावित इलाकों से होकर गुजरती है। यहां उल्फा के प्रभाव वाला इलाका भी आता है। हो सकता है कि यहीं किसी स्टेशन पर ट्रेन में बम रख दिया गया हो। सही समय पर विस्फोटक मिल जाने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
;











Click it and Unblock the Notifications