दिल्ली मेट्रो देगी गाजियाबाद में दस्तक
नई
दिल्ली । अब दिल्ली मेट्रो गाजियाबाद में इंट्री को तैयार है। गुरुवार से इसका ट्रायल रन भी शुरू हो गया। इसके अगले महीने यानी 9 जुलाई से आमजन के लिए खोल दिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसे सूबे की मुखिया मायावती लोकार्पित करेंगी। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोग भी अब मेट्रो का मजा ले सकेंगे। दिल्ली मेट्रो ने आनंद विहार-वैशाली कोरीडोर पर अपना ट्रायल रन गुरुवार से शुरू कर दिया। यह तीन किलोमीटर लंबा मार्ग है। दिल्ली मेट्र के प्रमुख ई़ श्रीधरन ने कोरीडोर का सुबह निरीक्षण किया और इस मार्ग पर हुए कार्य पर संतोष जाहिर की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
कोरीडोर के खुल जाने से गाजियाबाद और आसपास के हजारों लोगों को लाभ होगा जो प्रतिदिन दिल्ली आत़े जाते हैं। यह मार्ग द्वारका सेक्टर-21 और आनंद विहार आईएसबीटी लाइन से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही नोएडा और गुड़गांव के बाद गाजियाबाद तीसरा उपनगर बन जाएगा जहां मेट्रो अपनी खूबसूरती बिखेरेगी। गाजियाबाद के लोग अभी तक आनंद विहार जाकर मेट्रो पकड़ते थे।











Click it and Unblock the Notifications