मानसून सत्र में उठेगा भ्रष्‍टाचार से पर्दा: शरद यादव

sharad yadav
दिल्‍ली। देश में भ्रष्‍टाचार को लेकर बवाल मचा हुआ है। भ्रष्‍टाचार की इस लड़ाई में जद यू के शरद यादव भी शामिल हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि वे मानसून सत्र में लोकसभा सभी में पेश होने वाले बिल में भ्रष्‍टाचार के बड़े मामलों से पर्दा उठा सकते हैं। शरद यादव ने कहा कि वे इस बात का भी खुलासा करेंगे कि देश में हो रहे घोटालों के पीछे कौन है।

उन्‍होंने कहा कि यूपीए सरकार में 2जी स्‍पेक्‍ट्रम, आदर्श सोसाइटी घोटाला और कॉमनवेल्‍थ्‍ा जैसे बड़े घोटाले हुए हैं। इस सभी घोटालों का खुलासा मानसून सत्र के दौरान किया जाएगा। देश में भ्रष्‍टाचार पर चल रहे आंदोलन पर शरद यादव ने कहा कि इस समय कांग्रेस, बीजेपी और सिविल सोसाइटी के बीच कव्‍वाली चल रही है। इसका कोई नतीजा आने वाला नहीं है।

शरद यादव ने कहा कि कोई भी आंदोलन राजनै‍तिक पार्टियों की मदद के बिना कोई भी आंदोलन पूरा नहीं हो सकता है। अन्‍ना हजारे के आंदोलन में भी राजनैतिक पार्टियां उनके साथ हैं। भ्रष्‍टाचार इस समय देश की राजधानी दिल्‍ली से लेकर गांव-गांव तक पहुंच गया है।

लोकपाल बिल पर शरद यादव ने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर पिछले कई महीनों से ड्रामा चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि किस घोटाले में कौन शामिल है इसकी उन्‍हें जानकारी है। जल्‍द ही लोकसभा में इन घोटालों का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+