बापू की समाधि को शमशान बताने वाली कांग्रेस औकात में रहो : भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही बीच मौखिक लेकिन गंदी लड़ाई जारी है। जहां भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने कांग्रेस को लादेन की औलाद बोला तो कांग्रेस ने उन्हें सर्कस का जोकर बता दिया। जहां गडकरी ने यूपीए की बदनामी को मु्न्नी से ज्यादा बदनाम बताया तो वहीं कांग्रेस ने पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की तुलना भूत-प्रेत से कर दी।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तो गडकरी की धरोहर का ब्यौरा मांग लिया तो वहीं भाजपा ने भी अपने नैन तीखे कर लिए। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर और शहनवाज हुसैन ने दिग्विजय सिंह के लिए कहा कि उन्हें उनकी मानसिकता पर तरस आता है। कांग्रेस डर गई है इसलिए वो इस तरह के बयान दे रही है।

तो वहीं भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस महासचिव को लताड़ते हुए कहा है कि उन्हें व्यंग्य और कटाक्ष समझ में नहीं आता। उन्हें शर्म आनी चाहिए जो बापू के समाधि स्थल को शमशान बता दिया। रविशंकर प्रसाद ने चौरसिया को कहा कि वो अपनी जबान संभालकर मर्यादित शब्द का प्रयोग करें अन्यथा इसका परिणाम बहुत ज्यादा खराब होगा, हम तो कुछ नहीं कहेगें लेकिन देश की जनता उन पर थू-थ कहेगी।

;

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव डी के चौरसिया ने गडकरी को सर्कस का जोकर कहा है और राजघाट पर डांस करने वाली सुषमा स्वराज की तुलना शमशान पर नाचने वाले भूत से कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+