बिहार ने नक्सलियों का ताडंव जारी, दो ट्रकों को जला डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 40-50 समर्थक कत्थक बिगहा गांव के समीप पहुंचे और वहां से गुजर रहे दो ट्रकों को रोक कर उनमें आग लगा दी। इस घटना में दोनों ट्रक पूरी तरह जल गए। इस दौरान एक ट्रक चालक की नक्सलियों ने पिटाई भी की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस की मानें तो घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिहार के गया जिले में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य जगदीश मास्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार, झारखंड और छतीसगढ़ में बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार रात 12 बजे तक बंद का एलान किया था।
;











Click it and Unblock the Notifications