आदर्श सोसाइटी घोटाले के लिए अशोक चह्वाण जिम्मेदार: बिलासराव देशमुख

अपनी रिपोर्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि इस आदर्श सोसाइटी में कारगिल के शहीदों को आरक्षण नहीं दिया गया था। जिस जमीन पर इस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है वह राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी जो भूमिका थी उन्होंने इसकी जानकारी जांच आयोग को दे दी है।
आदर्श सोसाइटी घोटाले में बिलासराव देशमुख और अशोक चह्वाण का नाम आ रहा था। इस घोटाले में नाम आने की वजह से अशोक चह्वाण को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था। अब बिलासराव देशमुख ने इसके लिए अपनी ही पार्टी के अशोक चह्वाण पर ही निशाना साध लिया है। ऐसे में कांग्रेस में आपसी बिखराव नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications