पी चिदंबरम भी आए 2जी स्पेक्ट्रम के घेरे में
दिल्ली।
2जी स्पेक्ट्रम का भूत एक-एक कर लोगों को अपने घेरे में ले रहा है। अब इसकी मार गृहमंत्री पी चिंदंबरम पर भी पड़ती दिख रही है। बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने गृहमंत्रालय से यह जवाब मांगा है कि आखिर किस आधार पर 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस को आवंटित करने की इजाजत दी गई। id="toptextpromo">2007
में जब 2जी स्पेक्ट्रम के लाइसेंस आवंटित किए गए थे उस समय पी चिदंबरम गृह मंत्री थे। चिदंबरम ने ही संचार मंत्रालय को 2007 में 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस को 2001 की दरों पर ही लाइसेंस आवंटित करने की अनुमति दे दी थी। अब चिदंबरम से यह जवाब मांगे जा रहे हैं कि आखिर उन्होंने लाइसेंस पुरानी दरों पर ही आवंटित करने की अनुमति किस आधार पर दी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भाजपा
ने इस मामले में उनकी भूमिका की भी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। अब अगर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में चिदंबरम भी फंस जाते हैं तो यूपीए सरकार की इस मामले में किरकिरी हो सकती है।











Click it and Unblock the Notifications