पुलिस ने पकड़े ड्रग के सौदागर

हैं।
इन्हें लोनी में हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक किलो हेरोइन, मारुति वैन और असलहे मिले हैं। ये गिरोह दिल्ली और एनसीआर के कई कालेजों और विदेशी पर्यटकों को हेरोइन सप्लाई करता था। मुरादाबाद और बरेली में भी इन्होंने सप्लाई की है। इनसे बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये है। तस्करों ने कबूल किया कि वे हेरोइन दिल्ली आनंद विहार से खरीदते थे। हालांकि हेरोइन विक्रेता का नाम ये नहीं जानते।
कई महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर मिले: पुलिस को हेरोइन तस्करों के पास से कुछ महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिन्हें सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर गिरोह के सरगनाओं और अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications