सरकार चाहती ही नहीं कि लोकपाल बिल बनें : मायावती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जब भी बोलती है तो आग ही उगलती है। आज उन्होंने लखीमपुर मामले पर राज्य सरकार की सफाई पेश करते हुए एक प्रेस वार्ता की। पत्रकारों के सामने माया ने जमकर केन्द्र सरकार को कोसा। जहां उन्होंने लखीमपुर मामले पर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कहीं वहीं उन्होंने समाजसेवी अन्ना हजारे और उनकी टीम सिविल सोसायटी को सलाह दे डाली कि वो लोकपाल बिल को संसद से निकाल कर जनता के बीच ले आये क्योंकि ये बिल संसद में बनेगा ही नहीं।

लोकपाल बिल कभी भी ससंद में पारित नहीं हो सकता है

मायावती ने कहा कि सरकार चाहती ही नहीं कि ये बिल बनें तभी तो वो इतने अड़ंगे लगा रही है। माया ने कहा कि मैं सिविल सोसायटी के सदस्यों और अन्ना हजारे से कहती हूं कि वो इस बिल को जनता के बीच साल 2014 में होने वाले आम चुनाव के समय ले आयें तभी ये पारित होगा अन्यथा केन्द्र सरकार तो इसे पास कराने से रही।

जनता के बीच आये लोकपाल बिल

यूपी की सीएम माया ने कहा कि मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक पेश होने पर यह पारित नहीं होगा और संसदीय समिति के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद इस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। आपको बता दें कि लोकपाल विधेयक को इस बार संसद के मानसून सत्र में पेश करने की बात कही गई है। अन्ना हजारे ने केन्द्र सरकार को 30 जून तक का समय दिया है और कहा है कि अगर 30 जून तक कुछ नहीं हुआ तो वो जंतर-मंतर पर 16 अगस्त से आंदोलन करेगें।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+