स्वामी निगमानंद के मौत की जांच सीबीआई करे : गोविन्दाचार्य

Govindacharya
देहरादून। जहां गंगापुत्र स्वामी निगमानंद की मौत पर राजनीति गर्मा गई है। देवभूमि से लेकर दिल्ली तक सियासी बयान आने चालू हो गये है वहीं राज्य सरकार ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। स्वामी निगमानंद की सीबीआई जांच की मांग केवल केन्द्र सरकार ही नहीं कर रही है बल्कि गोविन्दाचार्य ने भी इस मौत के लिए सीबीआई जांच की मांग को सही ठहराया है।

गोविन्दाचार्य ने कहा कि स्वामी निगमानंद की मौत काफी दुखदायी खबर है। उनकी मौत के पीछ अवैध माफियाओं की दबंगई और राज्य सरकार की उदासीनता है। मुझे लगता है कि उनके मौत की जांच सीबीआई को करनी चाहिए और उनके शव का दोबारा पोस्टमार्टम भी एम्स में होना चाहिए।

आपको बता दें इससे पहले खबर आयी थी गंगा बचाओ अभियान के तहत अनशन कर रहे स्वामी निगमानंद 110 दिनों से अनशन कर रहे थे। उनकी सुध किसी ने नहीं ली जिसके चलते उन्होंने सोमवार को हिमालयन अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके आश्रम मातृसदन के गुरू और उनके करीबी शिवानंद ने 34 साल के स्वामी निगमानंद की मौत के लिए राज्य सरकार और अवैध माफियाओं पर आरोप लगाया है। शिवानंद ने कहा है कि बाबा को जहर दिया गया है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+