सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण आज, चांद हो जायेगा लाल

People will witness the darkest lunar eclipse in 40 years on Wednesday.
आसमान और अंतरिक्ष हमेशा से इंसानों के लिए एक कौतुहल का विषय ही बने रहे है। अंतरिक्ष अपनी अलग अलग खगोलिय घटनाओ से कभी हम इंसानों को चकित तो कभी हैरत में डालता रहा है। कुछ इसी तरह की घटना आज भी अंतरिक्ष में घटने वाली है। इस बार साल का पहला पूर्ण चन्‍द्र ग्रहण लगेगा और श्‍वेत चांद श्‍याम अंतरिक्ष पर अपने नजारे पेश करेगा। यह चन्‍द्र ग्रहण यह पूर्ण चन्‍द्र ग्रहण अमेरिका, आस्‍ट्रेलिया, पश्चिमी तथा मध्‍य एशिया और भारत व आस पास के देशों में देखने को मिलेगा।

आज 15 जून खगोलिय इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण दिन है। चांद के इस नये रूप को लोग अपने आंखों से बड़े ही आसानी से देख सकेंगे यह घटना लगभग 100 मिनट तक लगातार चलेगी। इतने लंबे समय तक अमूमन यह घटना देखने को नहीं मिलती है लेकिन 10 सालों बाद यह मौका खगोलीय प्रेमियों के हाथ आया है इसके पहले सन 2000 में इतने लंबे समय तक का चन्‍द्र ग्रहण देखने को मिला था।

आज आसमान में दिखेगा अदभुत नजारा, चांद खोयेगा अपना नूर

आज चन्‍द्रमा पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाते हुए ऐसी स्थिती में आ जायेगा कि सूर्य और चन्‍द्रमा के बीच पृथ्‍वी होगी, और सूर्य की किरणे चन्‍द्रमा तक नहीं पहुंच पायेंगी जिसके कारण वन्‍द्रमा पर पूर्ण चन्‍द्र ग्रहण लगेगा। यह नजारा वाकई बहुत ही अदभुत होगा। पूर्ण चन्‍द्र ग्रहण में चन्‍द्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी आती है लेकिन चन्‍द्रमा, पृथ्‍वी की छाया के जितने करीब होगा हम उतना ही स्‍पष्‍ट चन्‍द्रग्रहण देख सकेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार आज चन्‍द्र ग्रहण रात के 11 बजकर 53 मीनट पर शुरू होगा जो कि आंशिक चन्‍द्र ग्रहण होगा। यह क्रिया धिमे धिमे पृथ्‍वी के चाल के अनुसार बढते हुए आगे बढ़ेगी और जैसे जैसे पृथ्‍वी सूर्य और चन्‍द्रमा के बीच आता जायेगा चन्‍द्रग्रहण लगता जायेगा। इसके बाद लगभग 12 बजकर 52 मीनट पर पूर्ण चन्‍द्रग्रहण शुरू हो जायेगा इस समय चन्‍द्रमा पुरी तरह अंधेरे में छिप जायेगा। यह खगोलीय घटना पुरे 100 मीनट चलने के साथ 3 बजकर 23 मिनट पर खत्‍म होगी।

यह खगोलीय घटना बहुत ही रोचक होगी इसलिए सबकों इस घटना को एक बार देखना जरूर चाहिए। इस साल कुल 6 ग्रहण लगेंगे जिसमें से दो चन्‍द्र ग्रहण और चार सूर्य ग्रहण होंगे। एक साल में 6 ग्रहण यह भी एक अदभुत संयोग है जो कि पुरे 2041 सालों के बाद अंतरिक्ष में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+