दिल्ली में पकड़ा गया इश्क में पागल ठग

सरोजनी नगर के थानाध्यक्ष (अस्थाई) गगन भास्कर को पेट्रोलिंग के दौरान एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जुडिशियल ऑफिसर बताते हुए कहा कि उसका भतीज खरीदारी करने सरोजनी नगर मार्केट गया था वहां उसके पैसे चोरी हो गए हैं। अत: वह उसे 15 हजार रुपये भिजवा दे। वह दिल्ली से बाहर है और अगले दिन पैसे भिजवा देगा।
इसके बाद थानाध्यक्ष के पास दीपक अग्रवाल नामक युवक का फोन आया और खुद को अफसर का भतीजा बताया। इस बीच थानाध्यक्ष को आवाज पर कुछ संदेह हुआ। तफ्तीश के बाद पता लगा कि कोई उसे ठगना चाहता है। पुलिस ने घेराबंदी कर इस शख्स को सरोजनी नगर मार्केट में बने पुलिस बूथ के पास से पकड़ लिया। इसके पास से दो सिम वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अशोक पहले तीस हजारी कोर्ट में चपरासी का काम करता था।
इस समय साकेत कोर्ट में रिकार्ड सेक्शन में काम कर रहा था। उसने बताया कि उसके किसी महिला से प्रेम संबंध थे। ऐसे में खर्च को पूरा करने के लिए उसने ठगी का ये रास्ता अपनाया लिया था।












Click it and Unblock the Notifications