जेडे हत्‍या केस, 4 गिरफ्तार, बड़े खुलासे की संभावना

Murder
मुंबई। मुंबई में मिड डे न्‍यूज पेपर के वरिष्‍ठ पत्रकार ज्‍योतिंद्र डे की हत्‍या के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस हत्‍या के मामले में पुलिस ने हत्‍यारे का स्‍केच भी जारी किया था।

ज्‍योतिंद्र डे की हत्‍या पिछले हफ्ते कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। इसके बाद कई दिनों तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी न होने के विरोध में पत्रकारों ने विरोध जता अनशन पर बैठने की धमकी दी थी। आज हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि वह शाम तक कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

पहले इस हत्‍या के पीछे अंडरवर्ल्‍ड का हाथ होने का शक था। लेकिन बाद में इसके पीछे तेल माफियाओं के होने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद यह भी संभावना है कि हत्‍या में पुलिस और तेल माफियाओं की मिली भगत हो सकती है।

जेडे की हत्‍या के बाद मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की जा रही है। महाराष्‍ट्र सरकार ने इस मांग को ठुकरा दिया था। महाराष्‍ट्र सरकार ने कहा था‍ कि मुंबई पुलिस को इस जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। जल्‍द ही हत्‍या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इन गिरफ्तारियों से पुलिस कौन सा बड़ा खुलासा करती है यह देखने वाली बात होगी।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+