उत्तर प्रदेश: पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

बाराबंकी के कोठी थानान्तर्गत मीरापुर गांव में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया। गांव में हरने वाले सुजीत की बेटी नगमा गांव के एक लड़के भूरा से प्रेम करती थी। पिता सुजीत ने नगमा को कई बार यह समझाने का प्रयास किया कि वह भूरा से मिलना जुलना छोड़ दे लेकिन नगमा उसकी बात नहीं मानी। जब सुजीत ने नगमा पर दबाव बढ़ाया तो उसने भूरा से विवाह करने की ठान ली।
नगमा द्वारा प्रतिरोध किए जाने से नाराज सुजीत ने एक रात अपनी ही बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुजीत को नगमा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछतांछ के दौरान परिजनों ने बताया कि नगमा अपने प्रेमी भूरा से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता को यह मंजूर नहीं था।
इसी बात को लेकर दोनों में रविवार की रात झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद नाराज सुजीत ने नगमा को कमरे में बंद कर दिया था देर रात उसने नगमा की गलाकाट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
;











Click it and Unblock the Notifications