अलीगढ़: ट्रेन में यात्री की गर्मी से मौत

अलाउद्दीन दिल्ली स्टेशन से एडी-५ पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के डिब्बे में भारी भीड़ थी। अधिक भीड़ होने और गर्मी से डिब्बे में यात्री परेशान थे। इस दौरान अलाउद्दीन बेहोश होकर डिब्बे में गिर गए। किसी ने बेहोश हुए अधेड़ पर ध्यान नहीं दिया। जंक्शन स्टेशन आने पर यात्री डिब्बे से उतरे तो, बेहोश अधेड़ पर ध्यान गया।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे डिब्बे से नीचे उतारा और रेलवे चिकित्सक से जांच कराई। चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृत की जेब में मिली डायरी में लिखे फोन नंबरों के अधार पर जीआरपी ने मृतक की पहचान की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि संभवत: अधेड़ की अधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक से मौत हुई ।












Click it and Unblock the Notifications