तेज बारिश से मुंबई में भर गया पानी

Water-logging in mumbai due to heavy rain
मुंबई। तेज बारिश ने मुंबई की सड़कों को नदियों में तब्‍दील कर दिया है। यहां पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का सबसे ज्‍यादा असर मुंबई के निचले इलाकों में है। यहां से आने-जाने के लिए सारे रास्‍ते बंद हो गए हैं।

मुंबई के बहुत से इलाके समुद्र में पानी के लेवल से भी नीचे हैं। ऐसे में जब बारिश होती है तो इन इलाकों से पानी नहीं निकल पाता है। इस वजह से इन इलाकों में पानी भर जाता है। कई निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकार से तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पानी से भरे रास्‍तों से न निकलने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निचले इलाकों परेल और हिंदमाता में पानी की वजह से रास्‍ते पूरी तरह से जाम हो चुका है। इसके अलावा सेंट्रल, वेस्‍टर्न और हार्बल से चलनी वाली ट्रेनों को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। इसके अलावा लोकल में चलने वाली ट्रेनों और बसों को भी रोका गया है।

तेज बारिश का असर हवाई जहाज की उड़ानों पर भी पड़ा है। आने वालें विमानों को 15 मिनट देरी से उतारा जा रहा है। इसके अलावा मुंबई से उड़ान भरने वाले हवाई जहाजों को भी 30 मिनट के लिए रोका गया है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि समुद्र में 4 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इस वजह से जो बारिश शहर में हो रही है वह पानी बाहर नहीं निकल पाएगा। इसके अलावा अगले 24 घंटों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+