बाबा का अनशन तो हर हालत में टूटेगा : श्री श्री रविशंकर

देहरादून। आज करीब दोपहर 3 बजे आर्ट ऑफ लीविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर ने बाबा रामदेव से मुलाकात करके कहा कि वो बाबा से मिले हैं। उनकी हालत पहले से बेहतर है लेकिन उन्होंने कहा कि उनका अनशन अभी भी जारी है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वो अनशन तोड़वा कर ही दम लेगे। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि वो अपनी मर्जी से बाबा रामदेव से मिलने आये हैं।

उनकी और सरकार की कोई बातचीत नहीं हुई हैं। लेकिन अगर सरकार कोई बात करती है तो वो करने को तैयार हैं। श्री श्री ऱविशंकर ने कहा कि वो बहुत बड़े हठी आदमी है और बाबा उनकी सुनते हैं इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि वो उनकी बात मानकर अनशन तोड़ देगें। श्री श्री रंविशंकर ने कहा कि बाबा के अनशन के साथ जो कुछ भी दिल्ली में हुआ वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण था फिलहाल हमारी यही इच्छा है कि वो जल्द से जल्द ठी क हो जाये उनकी जरूरत हमारे पूरे देश को है।

गौरतलब है कि रविशंकर कल ही बाबा रामदेव से बात करने वाले थे लेकिन तबियत खराब होने की वजह से उन्होंने बाबा से बात नहीं की। बाबा की हालत को लेकर वो काफी चिंतित नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+