राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में एमसीडी के अफसर समेत 6 गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में शुक्रवार को छह और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अफसरों में एमसीडी के कार्यकारी अभियंता ओपी. महाला, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर डी. के. सुगन, टेंडर क्लर्क गुरचरण, प्राइवेट कंपनी स्वेका के डायरेक्टरों टी. पी. सिंह और पीपी. सिंह के अलावा फिलिप्स कंपनी के प्रतिनिधि मेहुल कार्निक शामिल हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेल के दौरान एमसीडी की सड़कों को रोशन करने के लिए 34 करोड़ रुपये की एक योजना तैयार की गई। इस योजना के तहत 100 किलोमीटर की सड़क को रोशन करना था। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी मैसर्स स्वेका को ठेका दिया गया। निगम अधिकारियों पर आरोप है कि इन अफसरों ने स्वेका के साथ मिलीभगत करके पहले ठेके की राशि बढ़वाई फिर उस बढ़ी हुई रकम को आपस में बांट लिया।
इस बाबत सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की सिफारिश पर सीबीआई ने जून 2010 में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ कागजात से छेड़छाड़ करने और जाली दस्तावेज तैयार करने के सबूत प्राप्त किए थे।
;











Click it and Unblock the Notifications