द्रमुक नहीं छोड़ेगी सरकार का हाथ

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सलाह-मशविरा के बाद यहफैसला लिया। हालांकि 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व मंत्री और डीएमके
सांसद ए. राजा और करूणानिधि की बेटी कोनीमोझी के लिए पार्टी कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट से भी कोनीमोझी को जमानत नहीं मिलने व केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन पर बढ़ रहे इस्तीफे के दवाब के
मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई थी।
पार्टी प्रमुख एम. करुणानिधि को मारन के फंसने का डर सता रहा है। ऐसे में इस बैठक को कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के लिए काफी अहम माना जा रहा था। केंद्र की यूपीए सरकार में डीएमके के 18 सांसद है। उधर, राजनीति के गलियारे में चर्चा है कि पार्टी के बैठक के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन को खुद ही केंद्र सरकार इस्तीफा के लिए कह दे।
;











Click it and Unblock the Notifications