बाबा रामदेव कोमा में जा सकते हैं : निशंक

देहरादून। बाबा रामदेव की हालत पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि कि मेडिकल बुलेटिन के हिसाब से बाबा जरूर थोड़े से कमजोर है लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। लेकिन अभी थोड़ी देर पहले उत्तराखंड के सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने ये कहकर लोगों को चौंका दिया है कि बाबा का ब्लडप्रेशर घट-बढ़ रहा है इसलिए वो कोमा में जा सकते है। हालांकि ये बयान केवल निशंक ने दिया है डॉक्टरों की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि बाबा के बारे में डाक्टरों ने कहा है कि वो कमजोर हो गये है लेकिन उनकी हालत स्थिर है उनका ब्लड प्रेशर 110/78 है। उन्हें बोलने और बैठने में समस्या है। एक पूरी टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनका अनशन अभी तक चालू है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+