मुंबई में मिड डे के पत्रकार की गोली मारकर हत्‍या

revolver
मुंबई। मुंबई में मिड डे न्‍यूज पेपर के एक पत्रकार जेडे हीरानंदानी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में हुई जहां उनका घर है। खबर के मुताबिक 4 बदमाशों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की। हमले में उन्‍हें 3 गोलियां लगी। उन्‍हें पास के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

वे मिड डे न्‍यूजपेपर से क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए थे। वे मुंबई में काफी समय से अंडरवर्ल्‍ड से जुड़ी हुई खबरें देखते थे। उन्‍होंने अंडरवर्ल्‍ड की बहुत सी बड़ी खबरें ब्रेक की थी। हालांकि हमले के पीछे किसका हाथ है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया। किसी तरह की रंजिश होने का भी अभी तक कोई पता नहीं चला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय वे अपने घर से बाहर निकल रहे थे उसी समय 4 बदमाशों ने उनके पास आकर उन पर फायरिंग कर दी। हमले में उन्‍हें 3 गोलियां लगी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई खासकर पवई इलाके के ज्‍यादातर रास्‍तों को बंद कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

मुंबई की पत्रकारिता खासकर क्राइम की खबरों में जेडे हीरानंदानी का बहुत बड़ा नाम था। वे पिछले 20 सालों से अंडरवर्ल्‍ड से जुड़ी हुई खबरों पर काम कर रहे थे। उन्‍होंने अंडरवर्ल्‍ड पर 2 किताबें भी लिखी थी। वे इस समय डी कंपनी से जुड़ी हुई खबरों पर काम कर रहे थे।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+