मुजफ्फरनगर में बस हादसे में 8 की मौत

Bihar Map
पटना। बिहार के मुजफ्फरनगर में बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह बस शादी में जा रही थी।

खचाखच भरी इस बस में 77 यात्री सवार थे। यह बस शिलोर की तरफ जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक बस के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने अपना नियंत्रण खो दिया। शादी में शामिल होने जा रहे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान बिकू सिंह, हकलू साह, संजय ठाकुर, राजीव साह, कमलेश कुमार, दीप नारायण के रूप में हुई है। इनमें दो लोग बैंड पार्टी के साथ थे।

घायलों को श्री कृष्‍ण मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार माल ने अस्‍पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। उन्‍होंने कहा कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

बीमार में अक्‍सर बसों और ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से इस तरह के हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी परिवहन विभाग की इस तरफ नजर नहीं जाती है। जिस बस में ये हादसा हुआ उस बस की छत पर भी लोग चढ़े हुए थे। बस के अनियंत्रित होने की वजह से लोग छत से कूद गए जिस वजह से वे घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+