चीन में बाढ़ ने 50 की जान ली, 1.27 लाख को किया बेघर

chinese dragon
बेंगलूरु। चीन में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। पिछले दो दिन में यहां भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्‍या 50 तक पहुंच गई है। इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित इस इलाके से 1.27 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में ले जाया गया है।

हालात यह हैं कि चीन के जो इलाके सूखाग्रस्‍त रहते थे वहां बाढ़ की वजह से घर बह गए हैं। तेज पानी के बहाव की वजह से रास्‍ते भी बह गए हैं। इसके अलावा नदियों में भी उफान जारी है। बाढ़ की वजह से शुक्रवार तक ही 25 लोग मारे जा चुके थे जबकि 12 लोग लापता हैं। लाखों लोगों को इस वजह से बेघर होना पड़ा था।

चीन में इस बाढ़ की वजह से अब तक लगभग 133 मिलियन का नुकसान हो चुका है। ज्‍यादातर मौत बाढ़ से सबसे ज्‍यादा प्रभावित शहर जियानिंग में हुई हैं। यहां शुक्रवार को बहुत तेज बारिश हुई थी। इस शहर में 100 से भी ज्‍यादा लोग बाढ़ की वजह से घायल हो चुके हैं।

बाढ़ की वजह से पूरे देश में यातायात बाधित रहा है। बाढ़ के पानी 60 से लेकर 90 सेंटीमीटर तक भर गया है। बाढ़ की वजह से बिजली और फोन की व्‍यवस्‍था ठप हो गई है। पास के हुनन में भी अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 28 लोग अभी तक गायब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+