उत्‍तर प्रदेश: सड़क हादसे में दूल्‍हे सहित सात लोगों की मौत

Seven killed in Uttar Pradesh road accident
लखनऊ। प्रतापगढ़ के रहने वाले किसान भारत सिंह के बेटे संदीप सिंह की बारात परिवार के लिए मौत का पैगाम लेकर आई। प्रतापगढ़ से बारातियों को लखीमपुर खीरी ले जा रही मारुति वैन निगोहा इलाके में एक बस से टकरा गई। हादसे में दुल्हे के पिता व भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से संदीप सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। प्रतापगढ़ के भोजपुर गांव निवासी भारत सिंह के बेटे संदीप सिंह की बारात वैन यूपी 78 जी 6425 लखीमपुरी खीरी के लिए निकली।

वैन में भारत सिंह, उनका बेटा नीरज सिंह, रिश्तेदार बाबू राम, राकेश, फूलचंद्र, मथुरा प्रसाद समेत 9 लोग सवार थे। वैन को गांव का ही एक युवक बाउवा विश्वकर्मा चला रहा था। वैन जब निगोंहा के कनकहा पुलिया के पास पहुंची तो लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस यूपी 33 ए 7822 ने मारुति वैन में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन के परखच्चे उड़ गए।

वैन में सवार दुल्हे संदीप सिंह, पिता भारत सिंह, रिश्तेदार बाबू राम, राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों फूलचंद्र, नीरज, माथुरा प्रसाद और चालक बाउवा विश्कर्मा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां सभी ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। वैन में सवार दो लोग बच गए, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में ही चल रहा है। बारातियों से भरी वैन के पीछे से बारातियों की बस भी आ रही थी। बस जब मौके पर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। भारत सिंह, बाबू राम और राकेश का शव देख मातम छा गया। घटना के बाद आरोपी बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+