पुलिस की गोली से ही मरी थी स्मिता, दोस्त की गवाही

विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में आरोपी पुलिस वाले पेश हुए। सीबीआई के लोक अभियोजक बाल कर्ण सिंह ने गवाह मोहित त्यागी के कोर्ट में बयान कराए। मोहित की गवाही जारी रहेगी। इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 जून तिथि नियत की है।
दौराला थाना पुलिस बदमाशों की सूचना पर 14 जनवरी 2000 को क्षेत्र स्थित खेत में खड़ी मारुति कार पर गोलियां बरसा दी थी। कार में बैठे मेरठ कॉलेज के बी कॉम फाइनल के छात्र मोहित त्यागी और बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा स्मिता भादुड़ी को गोलियां लगी थी।
जिसमें सुमिता की मौके पर मौत हुई और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सीबीआई जांच निर्देश दिए थे। सीबीआई ने इंस्पेक्टर दौराला अरुण कौशिक, सिपाही भगवान सहाय और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications