यूपीए संबंधों को लेकर आज मिलेंगे द्रमुक नेता

सूत्रों की मानें तो आज होने वाली बैठक में द्रमुक सरकार से अपने सभी मंत्रियों को वापस बुलाने की बाबत फैसला कर सकती है। द्रमुक कोटे से केंद्र में मारन के अलावा एमके अलागिरी, एसएस पलानिमनिकम, गांधीसेल्वन, डी. नेपोलियन और एस जगतरक्षणन मंत्री हैं। वैसे राजनीति के गलियारे में चर्चा है कि द्रमुक भले ही अपने मंत्रियों को वापस बुला ले पर वह केंद्र सरकार से समर्थन वापस नहीं लेगी।
गौरतलब है कि केंद्र की संप्रग सरकार में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बाद द्रमुक तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। लोकसभा में उसके 18 सांसद हैं। सूत्रों ने बताया कि हालिया घटना क्रम के कारण द्रमुक प्रमुक एम. करुणानिधि निराश है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के लिए द्रमुक ने समिति के सभी सदस्यों को बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया है। अब सभी की निगाहें चेन्नई की बैठक पर लगी हुई है कि सियासत का ऊंट किस ओर बैठता है।












Click it and Unblock the Notifications