2 जी घोटाला: कोनीमोझी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसी द्रमुक सांसद और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी कोनीमोझी ने अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सूत्रों ने बताया कि कोनीमोझी के साथ कलैगनर टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार ने भी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई है।

गौरतलब है कि कोनीमोझी और कुमार ने अपनी जमानत अर्जी खारिज किए जाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।वरिष्ठ अधिवक्ता वीजी. परगसम ने कहा कि हमने कोनीमोझी और कुमार दोनों की ओर से हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देती हुई विशेष अनुमति याचिका दाखिल की है।

हाईकोर्ट ने 8 जून को कोनीमोझी तथा कुमार की जमानत अर्जी खारिज को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनके मजबूत राजनीतिक संपर्कों के कारण उन्हें जमानत नहीं दी जा रही है क्योंकि उनके बाहर रहने से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है।कोनीमोझी पर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 200 करोड़ रुपये के कथित रिश्वतखोरी का आरोप है। वह 20 मई से तिहाड़ बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+