नचनिया कहे जाने पर भड़की सुषमा, जमकर सोनिया को कोसा
मैनें कोई आयटम नंबर नहीं किया....
जिसके बाद भाजपा का गुस्सा चरम सीमा पर है। सुषमा स्वराज ने मंगलवार देर रात जमकर कांग्रेस को इस मु्द्दे पर लताड़ लगाई। सुषमा ने कहा कि इस बात को कांग्रेस की ओर से उठाने की बात साबित करती है कि उनका स्तर कहां तक गिर गया है। मुझे उन पर तरस आता है। मैंनें देशभक्ति गाने पर डांस किया है ना कि कोई आयटम नंबर पर मटकी हूं।
अपने गिरेबान में झांको सोनिया....
जहां तक कांग्रेस की बात है तो पूरे इंटरनेट जगत पर वो वीडियों भरे पड़े हैं जिसमें इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और शीला दीक्षित डांस करती नजर आ रही है। सुषमा ने गुस्साते हुए बोला कि मैं एक भारत की नागरिक हू और देश भक्ति गीत पर नाचने के लिए मुझे किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस काले धन के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाना चाह रही है इसलिए इस तरह घटिया बातें कह रही हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के राजघाट पर नाचने पर सवाल खड़ा किया है कि वो आखिर किस बात का जश्न मना रहीं थीं। कांग्रेस ने भाजपा को नाचने-गाने वालों की पार्टी की संज्ञा दे डाली है। जिसके बाद नाराज सुषमा ने मी़डिया के जरिये कांग्रेस को जवाब दिया।
;












Click it and Unblock the Notifications