राणा का खुलासा: आईएसआई देती है कश्मीर के आतंकियों को हथियार

शिकागो की अदालत में हो रही सुनवाई के दौरान पहली बार राणा से पूछताछ संबंधी वीडियो को सार्वजनिक किया गया। इसमें राणा को मुंबई हमले के सहआरोपी एवं लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया गया है। हेडली ने ही मुंबई में हमले के लिए ठिकानों की पहचान की थी, जिन्हें 26 नवंबर 2008 को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था। 18 अक्टूबर 2009 को हुई पूछताछ से संबंधित 17 मिनट के सात वीडियो टेपों को अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर साक्ष्य के रूप में लगाया गया है।
आईएसआई, हथियार और हेडली की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा कि हेडली के मुताबिक आईएसआई कश्मीर में आतंकियों को हथियार मुहैया कराती है। हेडली ने बताया कि जब वे (आतंकी) भारत में प्रवेश करने वाले होते थे तब वे एक-दूसरे को अलविदा कहते। उसी समय आईएसआई उन्हें हथियार देती थी। उसने यह भी बताया कि उसने एक बार इकबाल से फोन पर बात की थी। राणा ने एफबीआई से यह भी कहा कि हेडली आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा दोनों से जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही उसने इलियास कश्मीरी से भी मुलाकात की थी जो उस समय एक अन्य आतंकवादी समूह हरकत उल जिहाद इस्लामी का कमांडर था।












Click it and Unblock the Notifications