झूठी, भ्रष्ट और षड़यंत्रकारी है सरकार : अन्ना हजारे

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे अन्ना हजारे ने खुले आम सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। 73 साल के अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार एक तानाशाह की तरह काम कर रही है। उसे लगने लगा है कि वो पांच साल के लिए चुनाव जीत गयी है तो वो देश की राजा बन बैठी है। लेकिन वो भूल गई कि ये वो धरती है जिसने 100 साल के अंग्रेजों के राज को भी नहीं बक्शा। अन्ना ने कहा कि सरकार हमसे कुछ और जनता से कुछ कह रही है। पता नहीं क्यों वो इस तरह का व्यवहार कर रही है।

अन्ना का सरकार पर हल्ला बोल

अन्ना से पहले अन्ना की टीम के मेंबर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सरकार हमसे पूछ रही थी कि आप के पास अनशन करने के लिए पैसे कहां से आया है? जब हमने उनके सामने सब कुछ खुल कर रख दिया तो वो दूसरी तरह से खेल खेलने लगी। वो हमारे टीम मेंबर की सीडी लेकर बाजार मे आ यी। जो कि बाद में फर्जी निकली। उसके बाद उसने हमारी धनराशियों, संपत्तियों की जांच करवाई।

झूठी, भ्रष्ट और षड़यंत्रकारी है सरकार

जब वहां भी कुछ नहीं मिला तो वो दूसरी तरह की बातें करने लगी है। अब हम कहते हैं कि अब सरकार के सारे मंत्री अपनी संपत्ति का खुलकर ब्यौरा दें। मैं कांग्रेस, बीजेपी दोनों से कहता हूं कि वो सच दिखाये। ये बाते साबित करती है कि सरकार चाहती ही नहीं कि भ्रष्टाचार का खात्मा हो क्योंकि वो खुद उसमें लिप्त है।

30 जून तक बिल नहीं. तो 16 अगस्त को आंदोलन होगा

अन्ना ने रामलीला मैदान की घटना को लोकतंत्र के नाम कलंक करार दिया। अन्ना ने कहा कि सरकार ने निहत्थे लोगों पर हमला कर के अंग्रेजों के शासन की याद दिला दी। लेकिन वो भूल गई है कि अंग्रेजों को भी भारत छोड़ कर जाना पड़ा था। भारत में जो सरकार काम कर रही है वो ना तो देश और ना ही देश की जनता के बारे में सोचती है। जो कि एक शर्म की बात है। कहना गलत ना होगा कि ये सरकार झूठी, भ्रष्ट और षड़यंत्रकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+