पीपीएफ में निवेश की सीमा एक लाख

समिति ने किसान विकास पत्र को बंद रखने तथा डाकघर की अन्य बचत योजनाओं को उपयुक्त सुधार के साथ जारी रखने की भी सिफारिश की है। इसके साथ ही समिति ने मासिक आय योजना और राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) की परिपक्वता अवधि को छह साल से घटाकर पांच साल करने और किसान विकास पत्र के स्थान पर एक अन्य दीर्घकालिक निवेश योजना लाने की भी आवश्यकता जताई है। समिति ने 10 वर्ष की परिपक्वता वाली एनएससी योजना की शुरुआत की भी सिफारिश की है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय लघु बचत कोष (एनएसएसएफ) की विभिन्न योजनाओं की व्यापक समीक्षा के लिए रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर श्रीमती श्यामला गोपीनाथ की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को सौंप दी है।












Click it and Unblock the Notifications