गोवा: अब स्कर्ट और बिकनी में नहीं होगी भगवान की पूजा
पणजी।
गोवा का नाम आते ही हर किसी के दिमाग में सिर्फ दो ही चीजें आती है। पहला समुद्र का किनारे और दूसरा किनारे पर बिकनी में बैठी विदेशी बालाएं। मगर अब गोवा के कुछ चुनिंदा मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने के बाद विदेशी पर्यटकों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों द्वारा कम कपड़े पहनने के चलते मंदिर प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। id="toptextpromo">पणजी
से 20 किलोमीटर दूर महालासा नारायणी मंदिर में विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके अलावा मंगुषी मंदिर और रामनाथी मंदिर में प्रवेश के लिए नए नियम लागू किए गए है। महालासा मंदिर के अध्यक्ष ने कहा कि हम विदेशी पर्यटकों के खिलाफ नही है, लेकिन उनके पहनावे व कपड़ो से मंदिर की गरिमा खराब होती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उधर,
मंगुषी मंदिर प्रशासन में घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए नए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत सभी विदेशी पर्यटकों को मंदिर प्रवेश के समय शॉल दिया जाता है। मंदिर के मैनजमेंट ने बताया कि टूरिज्म विभाग को मंदिर के नए ड्रेस नियम का स्वागत किया है। गोवा ट्रैवेल एंड टूरिज्म ऎशोसियेशन के अध्यक्ष डिसूजा का कहना है कि ड्रेस कोड नियम दुनिया के कई धार्मिक स्थानों पर लागू किया है। उदाहरण के तौर पर इस्तांबुल के मस्जिद में शॉल के बिना प्रवेश नहीं दिया जाता है।











Click it and Unblock the Notifications