मा‍नसिक रूप से बीमार हैं दिग्विजय सिंह: गडकरी

Digvijay singh is mentally ill: Nitin Gadkari
दिल्‍ली। बीजेपी को नचनियों की पार्टी बताने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने मानसिक तौर पर बीमार बताया है। स्‍टार न्‍यूज से की खास बातचीत में गडकरी ने कहा कि हमने दिग्विजय सिंह को माफ कर दिया है क्‍योंकि उन्‍हें अब नहीं पता है कि क्‍या बोलना है और क्‍या नहीं।

राजघाट पर बीजेपी की नेता सुषमा स्‍वराज के नाचने पर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को नचकइयों की पार्टी कहा था। नितिन गडकरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह की अब उम्र हो चुकी है। किस मुद्दे पर क्‍या बयान देना है इसका उन्‍हें अंदाजा नहीं है। इसलिए हम लोग उनके बयानों को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं देते हैं।

गडकरी ने यह केंद्र सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि बाबा रामदेव के अनशन स्‍थल पर पुलिस कार्रवाई इसलिए की गई क्‍योंकि उसमें आरएसएस कार्यकर्ता रितांभरा शामिल हुई थीं। सरकार ने अनशन स्‍थल पर पुलिसिया कार्रवाई करवाकर बीजेपी और आरएसएस की खुन्‍नस बाबा रामदेव पर निकाली है।

काला धन और भ्रष्‍टाचार मामले पर बाबा रामदेव का समर्थन के मामले पर गडकरी ने कहा कि केंद्र की सरकार भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है। अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहता है तो उस पर अत्‍याचार किया जा रहा है। गडकरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस बयान देने के लिए दिग्विजय सिंह का इस्‍तेमाल करती है। उसे भी पता है कि कोई भी उनकी बातों पर गौर नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+