नासिक में ब्लास्ट के बाद इमारत गिरी, 4 की मौत

यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसकी वजह से 5 मंजिला इमारत एकाएक भरभरा कर गिर गई। ब्लास्ट की वजह से बिल्डिंग के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। मृतकों और घायलों का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नासिक पहुंच गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर तारवाल में एक सप्तशृंगी नाम की एक 5 मंजिला बिल्डिंग में सिलेंडर फटने से तेज ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। इसके थोड़ी देर बाद पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इस समय बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications