निर्दयी व भ्रष्‍ट है बसपा सरकार: सपा

Senior Leader from samajwadi party called BSP the most corrupt and cruel government.
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आगारा अधिवेशन से एलान किया कि वे राज्य की बसपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर जनता को संदेश दें कि प्रदेश की अत्याचारी, भ्रष्टाचारी व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेकें।

अधिवेशन के पहले दिन पेश आर्थिक एवं राजनीतिक प्रस्ताव में दिल्ली व प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए गये। प्रस्ताव में मायावती सरकार को प्रदेश की भ्रष्टतम् सरकार कहा गया। इस अवसर पर एक 24 पृष्ठों वाली एक पुस्तिका भी जारी की गयी जिसमें पार्टी के सभी प्रस्ताव दर्ज है। पुस्तिका में विदेश नीति की आलोचना के साथ मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने की बात कही गयी।

मुस्लिम समुदाय को रिझाने के प्रयास में सपा ने आरक्षण का पत्ता खेलते हुए उन्हें आरक्षण का लालच दे दिया है। पार्टी का कहना है कि सत्ता राजनीतिज्ञों के हाथों से निकलकर कारपोरेट घरानों और मल्टीनेशनल कम्पनियों के हाथ में जा चुकी है। पार्टी का कहना है कि कारपोरेट घरानों को मिल रही छूट व रिआयतें बताती हैं कि राजनीतिक नेतृत्व कठपुतली बनता जा रहा है।

पार्टी का कहना है कि केन्द्रीय मंत्री पी. चिदम्बर ने देश को शर्मिन्दा किया। पार्टी के प्रस्ताव में कहा कि पुरूलिया हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी किम डेवी की गिरफ्तारी के वारन्ट के साथ डेनमार्क भेजा गया लेकिन जो वारन्ट टीम के साथ उसकी अवधि ही समाप्त हो गयी थी। इस प्रकार की गलतियों से सरकार की आतंकवाद से लडऩे की इच्छाशक्ति का खुलासा होता है। प्रस्ताव देश के पाकिस्तान व चीन से सावधान रहने की बात कही।

पार्टी मुखिया ने विदेशों में जमा काले धन को वापस लाए जाने की बात कही। श्री यादव का कहना है कि देश पर जितना विदेशी कर्ज है उससे ज्यादा पैसा विदेशी बैंकों में जमा है। उन्होंने केन्द्र को सलाह दी कि पैसे को वापस लाने की हिममत दिखाये।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह राज्य के आगामी विधानसभा तथा 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार सपा के खिलाफ कार्य कर रही है करीब एक लाख सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें किये गये हैं। इटावा के सैफई में ही पार्टी कार्यकर्ताओं पर 46 मुकदमें दर्ज हुये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+