बिट्टा ने मौत के लिए राष्ट्रपति से लगाई गुहार

तीन बम विस्फोटों में बाल बाल बचे बिट्टा ने इस संबंध में यह कहते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है कि वह अपने आप को चलता फिरता बम मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कई लोगों की जान जा सकती है, या कई घायल या जिंदगी भर के लिए अपंग हो सकते हैं। मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से एक भी जान जाए।
उन्होंने कहा कि समाज के व्यापक हित और निर्दोष लोगों की जिंदगी के लिए मैं आपसे अपने निवेदन को खासरूप में लेने और मेरी इच्छा पूरी करने का आग्रह करता हूं। बिट्टा ने कहा कि हालांकि आतंकवादी उन्हें उनके रूख से डिगा नहीं सके लेकिन वह 1993 से राजनीतिक आतंकवाद से अपमानित महसूस कर रहे हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications