लौट आया बाबा का नेपाली गुंडा बालकृष्णन

बालकृष्णन ने कहा पुलिस कार्रवाई में घायल हुए लोगों को दवा और इलाज मुहैया कराने के लिए वह उनके साथ था। सरकार को इन घायलों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा के बहुत से घायल समर्थक दिल्ली से बाहर जाने में कामयाब रहे थे और उनको इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने के लिए हम लोग उनके साथ थे।
हरिद्वार में बाबा रामदेव के अनशन मंच पर पहुंचे बालकृष्णन ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन जारी रखेंगे। अपने नागरिकता के बारे में बात करते हुए बालकृष्णन ने कहा कि वे भारतीय हैं। मैं मूलरूप से नेपाल से हूं लेकिन मेरा जन्म हरिद्वार में हुआ है। बालकृष्णन के अचानक गायब हो जाने पर उनके माता-पिता नेपाल सरकार से उनको तलाश करने की अपील की थी।
कांगेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बालकृष्णन पर यह आरोप लगाया था कि वह नेपाल में आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा था कि उसने भारत आने के लिए अवैध रूप से वीजा हासिल किया है। इस पर सफाई देते हुए बालकृष्णन ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार अब मैं भारतीय नागरिक हूं।












Click it and Unblock the Notifications