साइबर जगत में भी चमके बाबा रामदेव-अन्ना हजारे

योग गुरू के एक प्रशंसक सोम गुप्ता ने लिखा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा का सही जवाब। मैं रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई का कड़ाई से विरोध करता हूं। अब सभी आरोप संप्रग सरकार पर लग रहे हैं।
ट्विटर पर भी लोग बाबा रामदेव के समर्थन में आ गए हैं। प्रसिद्ध फिल्मकार शेखर कपूर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि प्रिय प्रधानमंत्री जी क्या आप टीवी पर आ सकते हैं और देश को यह सफाई देंगे कि लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार क्यों नहीं है ?
उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री जी' आम आदमी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करने से 'सांप्रदायिक आदमी नहीं बन गया है। आप भ्रष्टाचार के खिलाफ एक शांति मार्च करिए और लाखों लोग आपका अनुसरण करेंगे। तब आप लोगों के असली नेता हो जाएंगे।
अनुपम खेर ने भी अन्ना हजारे की टीम को समर्थन देते हुए ट्वीट किया है कि अन्ना हजारे जी राजघाट पर आज के आपके अनशन के लिए मेरे और देश के लाखों लोगों की तरफ से शुभकामनाएं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications