30 जून तक बिल नहीं. तो 16 अगस्त को आंदोलन होगा : अन्ना हजारे
नई दिल्ली। बापू की समाधि राजघाट पर इस समय समाजसेवी अन्ना का अनशन चल रहा है। राजघाट के मंच पर अन्ना ने भारतीयों से कहा कि सरकार के कदम ये साबित करते हैं कि वो चाहती ही नहीं कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो। इसलिए तो वो लगातार शातिर चालें चल रही हैं। उसने हमारी टीम के लोगों की संपत्ति की जांच करवाई। जब लोकपाल कमेटी की टीम बनीं तो उसने हमारे टीम मेंबरों को बदनाम करने की कोशिश की।
सरकार का रवैया लोकपाल बिल के प्रति काफी नीरस और ऱूखा रहा है। अन्ना ने कहा अगर सरकार 30 जून तक लोकपाल बिल नहीं बनावती तो हम 16 अगस्त से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करेगें। अन्ना ने कहा कि हमारी लड़ाई जनता की लड़ाई है। भ्रष्टाचार के कीचड़ में देश धंसता जा रहा है जिसका खामियाजा हमारी जनता भुगत रही है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे राजघाट पर आज सुबह दस बजे से अनशन पर बैठे हैं। अन्ना का आज का अनशन बाबा रामदेव के अनशन पर किये गये पुलिस के बर्ताव के विरोध में हैं। अन्ना ने कहा कि रामलीला मैदान में जो कुछ किया उसवे लोकतंत्र को रूसवा कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications