हमलावर प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला

Villagers beaten a boy so brutally that he died in hospital.
लखनऊ। प्रेमिका पर हमला कर साथी के साथ भाग रहे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। गांव वालों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर पीटा। मरणासन्न अवस्था में गांव वालों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल प्रेमिका को भी चिकित्सालय में भर्ती कराया वहां उसकी हालत गम्भीर बनी है।

बंदायू जिले के उधैती थाना क्षेत्र के नंगला बोदी निवासी उम्मेद सिंह का गांव में रहने वाले गंगा सहाय मौर्या की बेटी गुड्डो(20) से प्रेम सम्बंध था। इस बात की जानकारी जब घर वालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। मना किए जाने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से मिलना जुलना बंद नहीं किया।

इसी बीच गंगा सहाय ने बेटी का विवाह दूसरे युवक से तय कर दिया। बेटी की शादी बुधवार को होनी थी। इस बात की भनक उसके प्रेमी उम्मेद सिंह को हो गयी। उम्मेद साथी मटरु लाल के साथ उसके घर पहुंचा और घर में सो रही गंगा सहाय की बेटी गुड्डों पर चाकू से वार कर दिया। कई बार किए गए वार से गुड्डो लहूलुहान हो गयी।

शोर सुनकर घर वाले व गांव के लोग वहां पहुंचे और साथी के साथ भाग रहे उम्मेद को पकड़ लिया। गांव वालों ने उम्मेद की जमकर पिटाई की। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। गांव वालों ने मरणासन्न उम्मेद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी हालत देखकर पुलिस उम्मेद को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घायल गुड्डो को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है। पुलिस ने मृतक उम्मेद व मटरु लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देर रात तक पुलिस आरोपी मटरु को गिरफ्तार न कर सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+