तमिलनाडु: बस में लगी आग, 30 लोगों की झुलस कर मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन्नई से त्रिरूपुरजा रही केपीएन ट्रेवल्स की बस वेल्लूर के निकट पलट गयी जिसके बाद उसमें आग लग गई। अग्निशमन दल के मौके पर पहुंचने के पहले ही आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया जिससे बस में सवार यात्री झुलस गये। वेल्लूर के उपमण्डलीय अग्निशमन अधिकारी डेविड ने टेलीफोन पर बताया कि शवों को बस से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक वाहन से कूद कर फरार हो गया।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और बचाच कार्य शुरु कर दिया। पुलिस का कहना है मृतकों की संख्या 30 है जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनकी संख्या लगभग एक दर्जन है। फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।
;











Click it and Unblock the Notifications