अनशन में अन्‍ना के साथ: बाबा रामदेव

we will support anna hazare: baba ramdev.
बेंगलूरु। बाबा रामदेव ने कहा है कि वे अनशन में अन्‍ना हजारे के साथ हैं। उन्‍होंने कहा कि भले ही मैं वहां उनके साथ मौके पर नहीं जा सकता लेकिन हम उनके अनशन का पूरा समर्थन करते हैं। बाबा ने यह भी कहा कि उनके समर्थक अन्‍ना हजारे के अनशन स्‍थल पर जाकर उनका सहयोग करेंगे।

काला धन और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सबसे पहले अन्‍ना हजारे ने ही सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद बाबा रामदेव ने भी इसी मामले पर गांधी मैदान में अनशन किया था। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने बाबा की अनशन बंद करवा दी थी।

हालांकि अन्‍ना हजारे ने बाबा रामदेव के अनशन का पूरी तरह समर्थन नहीं किया था। इसके बावजूद भी बाबा रामदेव ने कहा कि हम इस आंदोलन में अन्‍ना हजारे के साथ्‍ा हैं क्‍योंकि दोनों के अनशन का मकसद एक ही है।

दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना हजारे को जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी है। इस मामले पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह भ्रष्‍ट सरकार हमारी इस मुहिम से डर गई है। सरकार आम लोगों को इस आंदोलन में शामिल नहीं होने देना चाहती है। जनता को डराने के लिए पुलिस से बल प्रयोग कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+