पु‍लिस कार्रवाई की नहीं थी जानकारी: शीला दीक्षित

Shila Dixit
बेंगलूरु। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षत का कहना है कि बाबा रामदेव के आंदोलन स्‍थल रामलीला मैदान पर की गई पुलिस कार्रवाई के बारे में उन्‍हें जानकारी नहीं थी। उन्‍होंने यह भी कहा कि बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई करने से पहले उनसे किसी तरह की राय नहीं ली गई थी।

शीला‍ दीक्षित ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस राज्‍य सरकार के अन्‍तर्गत काम नहीं करती है। यहां की कानून व्‍यवस्‍था गृह मंत्रालय की देखभाल में काम करती है। रामलीला मैदान में जो भी हुआ उसकी मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने जिम्‍मेदारी लेने से मना करते हुए कहा कि इसमें हमारे स्‍तर पर किसी तरह की कोई सलाह नहीं ली गई थी।

उन्‍होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई में जितने भी लोग घायल हुए थे उनकी सरकार ने उन लोगों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई थीं। एमरजेंसी हालत में हमारी सरकार ने लोगों की पूरी तरह मदद की थी। जो लोग गम्‍भीर रूप से घायल हुए थे उनका बिना किसी खर्च के इलाज किया जा रहा है।

जहां चारों तरफ बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई की चारों तरफ आलोचना हो रही है वहीं शीला दीक्षित ने खुद को इस पूरे मामले से अलग कर लिया है। दिल्‍ली सरकार की तरफ से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्‍यक्‍त की गई है। शीला दीक्षित ने बैठक कर अपने मंत्रियों से इस पूरे मामले में कोई टिप्‍पणी करने से मना किया था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+