उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में दूल्हे सहित तीन की मौत, दुल्हन जख्मी

मेहदी पर खून का रंग चढ़ने की यह दर्दनाक वारदात उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महोबा जिले के पनवाडी इलाके के हैबतपुर गांव से हमीरपुर के सौरभपुर गांव में बारात आई थी। कल जब शादी के बाद बारात वापस महोबा जा रही थी तो मुस्करा इलाके में दादापुरवा के पास दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी की कार के परखच्चे उखड़ गये और दूल्हें समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दूल्हन सहित दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और डन्हें समेत दो लोगों को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications