मैं भूल भी जांऊ मगर इतिहास इस दरिंदगी को याद रखेगा: बाबा रामदेव

एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बाबा रामदेव ने कहा कि मुझ पर और मेरे हजारों अनुयायियों के खिलाफ जो अत्याचार हुए, मुझे मारने की जो साजिश हुई, उसे व्यक्तिगत रूप से मैंने भुला दिया है। लेकिन लोकतंत्र को विकृत करने का उन्होंने जो प्रयास किया है, उसके लिए देश का इतिहास और दुनिया उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
बाबा रामदेव ने पुलिस पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कहा, यदि पुलिस ने कुछ भी गलत नहीं किया है तो उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के हाथ से सीसीटीवी फुटेज क्यों छीने? हमने सीसीटीवी लगाया था और इसके लिए पैसे अदा किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थकों को पीटा गया और उन्हें ट्रेन से वापस भेज दिया गया, ताकि कोई मीडिया को यह न बता सके कि पुलिस ने क्या किया। पुलिस की कार्रवाई में हजारों लोग घायल हो गए।
मालूम हो कि दिल्ली के रामलीला मैदान पर शनिवार मध्यरात्रि को हुई कार्रवाई के बाद भी बाबा रामदेव भ्रष्टाचार तथा काले धन के मुद्दे पर अनशन जारी रखे हुए हैं। पुलिस की उस कार्रवाई में उन्हें जबरन दिल्ली से हरिद्वार भेज दिया गया, जहां अपने आश्रम में वह अनशन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications