उत्तर भारत में लोग गर्मी से बेहाल

दिल्ली में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा मध्य उत्तर भारत में लखनऊ में भी पसीने ने लोगों के पसीने छुटा दिए। तापमान यहां भी 45 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी की वजह से यहां के लोगों की दोपहर बेहाल है।
गर्मी से बचने के लिए लोग नकाब पहन रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हुई है। लू वाली तेज हवाओं ने तो यहां हालात और भी बिगाड़ रखे हैं।
दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। उत्तर भारत इस समय गर्मी से घिरा हुआ है। अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है मानसून का जो लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दिला सके।
;











Click it and Unblock the Notifications